back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जहांगीरपुरी हिंसा: अंसार के डिलीट किए हुए सोशल मीडिया डेटा को फिर से हासिल करेगी दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार शेख से संबंधित उनकी सोशल मीडिया आईडी के पिछले तीन वर्षों के डेटा को पुन: प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप और फेसबुक को पत्र लिख सकती है। जांच से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया कि व्हाट्सएप डेटा की मिरर इमेज उनके द्वारा एफएसएल अधिकारियों की मदद से प्राप्त की जाएगी। उन्हें एक सप्ताह के भीतर एफएसएल रिपोर्ट मिलने की संभावना है। जांच के दौरान अपराध शाखा को पता चला कि अंसार राज मल्होत्रा के नाम से एक फेसबुक अकाउंट चला रहा था। अब अधिकारी चाहते हैं कि उसकी आईडी के पिछले तीन साल का डिलीट किया हुआ डाटा फिर से हासिल किया जाए। एक सूत्र ने कहा, यह जानना महत्वपूर्ण होगा कि वह किसके साथ चैट कर रहा था। उसने एक हिंदू नाम (सोशल मीडिया अकाउंट पर) क्यों रखा था। इसके अलावा, अगर वह गैंगस्टर या किसी आतंकी संगठन के संपर्क में भी था, तो हम उस बारे में जान पाएंगे। यह डेटा पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सूत्र ने कहा, व्हाट्सएप डेटा से हम यह जान पाएंगे कि वह ज्यादातर किसके साथ चैट कर रहा था, क्या उसने पहले इस तरह की योजना बनाई थी या नहीं। व्हाट्सएप डेटा उसके नेटवर्क के बारे में बताएगा जो कि महत्वपूर्ण है। पुलिस ने कहा कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि पिछले तीन वर्षों के दौरान उसने कितने नंबर बदले। सूत्रों ने कहा कि यदि संभव हो तो वे अन्य सोशल मीडिया साइटों को भी पत्र लिखेंगे, अगर उन्हें पता चलेगा कि अंसार उनके प्लेटफॉर्म पर सक्रिय था। 16 अप्रैल को, दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के अवसर पर एक शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। हिंसा में कम से कम आठ पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हो गया। दिल्ली पुलिस ने रविवार को अंसार को गिरफ्तार कर लिया था और वह फिलहाल पुलिस रिमांड में है। क्राइम ब्रांच यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जहांगीरपुरी हिंसा के पीछे की साजिश कितनी गहरी है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...