back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जहांगीरपुरी हिंसा : अंसार ने जुलूस रोकने के लिए बुलाई थी बैठक

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। जहांगीरपुरी हिंसा मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के सूत्रों ने कहा कि हिंसा मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार शेख द्वारा पूर्व नियोजित थी। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के जुलूस से सात दिन पहले अंसार ने हमले को अंजाम देने के लिए एक बैठक का आयोजन किया था। जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अंसार ने जहांगीरपुरी के कुशल चौक पर 30 लोगों के साथ बैठक की जिसमें योजना बनाई गई कि वे जुलूस को कैसे रोकेंगे। सूत्र ने कहा, आरोपी ने कई घरों की छत पर लाल रंग के पत्थर जमा किए थे। यह सब पूर्व नियोजित था। बाद में आरोपी ने पूरी छत को धोया। यह सबूतों को नष्ट करने के लिए किया गया था। सूत्र ने बताया कि अंसार की ओर से बुलाई गई बैठक में करीब 30 लोग शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कुछ किशोर भी शामिल थे। सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपी रिकॉडिर्ंग से बचने के लिए व्हाट्सएप कॉल पर बात कर रहे थे। पुलिस अब आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जुलूस की गाड़ी खींच रहे सुरेश ने कहा कि अंसार विरोध का नेतृत्व कर रहा था और भीड़ को उनके खिलाफ भड़का भी रहा था। उन्होंने कहा कि अंसार ने उन्हें धक्का दिया और जुलूस को रोकने के लिए कहा। क्राइम ब्रांच ने 10,000 नंबरों के डंप डेटा को भी स्कैन किया है जो हमले के समय क्षेत्र में सक्रिय थे। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हिंसक झड़पें हुईं। दिल्ली पुलिस ने अब तक इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। –आईएएनएस आरएचए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵