back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईरान के आईआरजीसी के पूर्व सदस्य की तेहरान में हत्या

तेहरान, 23 मई (आईएएनएस)। सरकारी टीवी ने बताया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्डस कोर के पूर्व सदस्यों में से एक की राजधानी तेहरान में बंदूकधारियों ने हत्या कर दी। घटना रविवार को राजधानी के डाउनटाउन गली में हुई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सरकारी टीवी के हवाले से बताया कि मृतक कर्नल सैयद खोदेई की कार पर दो मोटरसाइकिल सवारों ने हमला किया, जिन्होंने उन्हें सिर में तीन बार और हाथ में दो बार गोली मारी। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि खोदेई की हत्या प्रतिक्रांतिकारी तत्वों द्वारा एक आतंकवादी हमले में की गई थी, यह कहते हुए कि हमलावरों की पहचान के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं। –आईएएनएस एमएसबी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...