back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

15 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 15 किलो गांजा जब्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा जिले के निवासी सुरजीत (28) के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी दिल्ली) हर्षवर्धन ने कहा कि 15 अप्रैल को एमबी रोड, साकेत के पास एक अंतरराज्यीय ड्रग पेडलर की आवाजाही के संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया। पुलिस ने निर्धारित स्थान पर जाल बिछाकर आरोपी सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुल 15.3 किलो गांजा युक्त तीन पैकेट बरामद किए गए। इसके आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵