back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मासूम रोहित हत्याकाण्ड का खुलासा, दो हत्यारोपित गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 22 जून (हि.स.)। थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई मासूम बालक की हत्या के दो आरोपितों को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। थाना बसई मौहम्मदपुर थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि 14 जून को मासूम रोहित (9) पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम तोतलपुर थाना बसई मौहम्मदपुर की तोतलपुर के जंगल गड्डा में नाक मुंह दबाकर हत्या की गयी थी। इस सम्बंध में थाने पर अभियुक्त भरतपाल पुत्र रणधीर निवासी ग्राम फाटस्को नगर थाना हसनपुर परवल हरियाणा हाल निवासी ससुराल सौफीपुर थाना बसई मौहम्मदपुर व अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम अभियुक्त भरतपाल को फतेहाबाद रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनसे घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साईकिल व 350 रूपये की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त भरतपाल उर्फ भारत ने पूछताछ मे बताया है कि मेरी बुआ श्रीमती रुबी की शादी वर्ष 2012 में गांव तोतलपुर मे जोगेन्द्र उर्फ जागेश्वर के साथ हुयी थी। मेरी माता का निधन होने व मेरे पिता द्वारा दूसरी शादी करने के बाद में अपनी बुआ के यहा आकर रहने लगा। जहां मेरा एक लड़की से प्रेम-प्रसंग हो गया था। जिसका विरोध मृतक रोहित के पिता मुन्नालाल द्वारा किया गया और मेरे साथ मारपीट की गई थी। मुझे पंचायत मे फैसला कर यहां से भगा दिया गया है। लड़की की शादी होने के बाद भारत ने भी अपनी शादी तोतलपुर के पड़ोस के ग्राम सौफीपुर से कर ली। उसने अपनी बेइज्जती व बदनामी का बदला लेने के लिये मुन्नालाल के परिवार के ही एक लड़के को दो हजार रुपये का लालच देकर रोहित को जंगल में बुलाकर उसकी मुंह व नाक दबा कर हत्या कर दी और शव को जंगल मे एक गड्डे मे छिपाकर भाग गया। अभियुक्त भारत के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...