injured-fisherman-was-rescued-from-porbandar-sagar
injured-fisherman-was-rescued-from-porbandar-sagar

घायल मछुआरे का पोरबंदर सागर से किया गया रेस्क्यू

अहमदाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने शनिवार को पोरबंदर सागर में नाव पर सवार एक घायल मछुआरे का रेस्क्यू किया। पीपावाव में आईसीजी स्टेशन द्वारा बचाव अभियान चलाया गया, जिसे मत्स्य पालक संघ, जाफराबाद से घायल मछुआरे धन प्रसाद के बारे में जानकारी मिली। सूचना मिलने पर, आईसीजी स्टेशन ने बचाव अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर और एक जहाज को भेजा। स्थान की पुष्टि के बाद, हेलीकॉप्टर ने जहाज को नाव तक पहुंचने में सहायता की। नाव के पास पहुंचते ही, जहाज से एक मेडिकल टीम ने पहले घायल मछुआरे को प्राथमिक उपचार किया और फिर उसका रेस्क्यू किया। धन प्रसाद को मत्स्य संघ को सौंप दिया गया और फिहलाल वह स्थिर है। पिछले 48 घंटों में इस तरह का यह दूसरा बचाव अभियान है। --आईएएनएस एचके/एमएसए

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in