सतना, 28 मई (हि.स.)। सांसद गणेश सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मैहर मे दिये बयान की निंदा की । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सतना जिले के मैहर प्रवास पर फिर वही पुराना राग अलापते हुए कहा की भारत महान नहीं बल्कि बदनाम हो चुका है। यह शब्द कहने के पहले कमलनाथ जी को सोचना चाहिए की देश के 130 करोड़ लोगों को कैसे अपमानित कर रहे हैं, भारत पहले से महान था आज भी महान है, यह सही बात है कि कमलनाथ जैसे कांग्रेस के कई नेता देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है जिसकी हर भारतवासी निंदा करता है। कह रहे है कि दूसरे देशों में भारत के लोग जो टेक्सी चलाते हैं उनकी टेक्सी में लोग नहीं बैठते ऐसा दुस्प्रचार किस आधार पर किस प्रमाण के साथ वो कर रहे हैं ये देश की जनता जानना चाहती है। ये प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक्टर बता रहें हैं। शायद वह भूल गये अपने कार्यकाल को जब जनता उनसे मिलने को तरसती थी शिवराज सिंह ने तो कोरोना महामारी को सफलता पूर्वक जिस तरह से काबू में किया यह उनके सक्रियता तथा प्रदेश के गांव तथा शहरों में आपदा प्रबंध जनभागीदारी समितियाँ बनाकर जिस तरह सफल प्रयोग किया जिसकी पूरे देश में प्रशंसा की है। कोरोना महामारी में स्वयं कमलनाथ जी ने नेता प्रतिपक्ष होते हुए क्या किया है। यह देश की जनता जानना चाहती है। मैं उनके इस बयान की निंदा करता हूँ और इन्हें भारत जैसे महान देश को बदनाम देश कहने पर तत्काल देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार /श्याम पटेल/राजू




