back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी जिले में लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर कार में किया दुष्कर्म

फिरोजाबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा से उत्तर प्रदेश की अपनी मां के साथ यात्रा कर रही 19 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर एक कार में उसका रेप किया गया। इसके बाद दोनों को फिरोजाबाद में सड़क किनारे फेंक दिया गया। पीड़िता की शिकायत और मेडिकल जांच के आधार पर बुधवार को फिरोजाबाद के नरखी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस के मुताबिक लड़की और उसकी मां हरियाणा में मजदूरी का काम करते हैं। वे उत्तर प्रदेश में अपने घर जा रहे थे। चूंकि कोई बस उपलब्ध नहीं थी, इसलिए उन्होंने मथुरा से अपने गंतव्य के लिए एक कार में लिफ्ट ली थी। नरखी थाने के एसएचओ प्रदीप कुमार ने कहा कि लड़की ने दावा किया कि उसे प्यास लगी थी और उसने कार चालक से पानी मांगा था। पानी पीने के बाद वह अपनी मां के साथ बेहोश हो गई जिसके बाद कार चालक ने लड़की का रेप किया। शिकायत पुलिस को मंगलवार शाम को मिली थी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) और 328 (जहर आदि से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने चालक के नाम का उल्लेख किया , लेकिन वह और उसकी मां कार पंजीकरण संख्या से अनजान हैं। डीएसपी ने कहा कि हम और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵