back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दहेज के लिए महिला की हत्या करके ससुराली फरार

मेरठ, 30 अप्रैल (हि.स.)। जानी थाना क्षेत्र के महपि गांव में एक महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सभी आरोपित ससुराल वाले फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। बहसूमा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी राजेंद्र की बेटी रेनू की शादी जानी थाना क्षेत्र के महपि गांव में दीपक के साथ हुई थी। रेनू के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले रेनू को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि गुरुवार की रात को ससुराल वालों ने रेनू की फांसी लगाकर हत्या कर दी। रेनू की मौत की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले रेनू के शव को घर में छोड़कर फरार हो चुके थे। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता ने पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस आरोपिलों की तलाश में जुटी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...