back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेंगलुरु में जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भांडाफोड़

बेंगलरु, 10 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस और सैन्य खुफिया (दक्षिणी कमान) ने मिलकर एक अवैध नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है। इसमें छह टेलीफोन एक्सचेंज की मदद से नेटवर्क से जुड़े लोग अवैध तरीके से अंतरराष्ट्रीय कॉल को स्थानीय कॉल में परिवर्तित कर रहे थे। गैंग के लोग भारतीय सेना के एक्सचेंजों और कर्मियों से भी जानकारी भी ले रहे थे। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि तमिलनाडु और केरल के रहने वाले दो लोगों को सात जून को शहर से गिरफ्तार किया गया था। उनकी पहचान केरल के मलप्पुरम के इब्राहिम पुलत्ती और शहर के बीटीएम लेआउट में रहने वाले तिरुपुर, तमिलनाडु के वी. गौतम के रूप में हुई है। दोनों ने बीटीएम लेआउट में छह अवैध टेलीफोन एक्सचेंजों का नेटवर्क स्थापित किया था। अपने संचालन के लिए प्रत्येक में 32 सिम कार्ड के साथ लगे 30 इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए, अवैध टेलीफोन एक्सचेंजों ने अंतरराष्ट्रीय कॉलों को स्थानीय कॉलों में परिवर्तित किया था। भारतीय सेना के अधिकारी उस समय अलर्ट हो गए जब उनकी सिलीगुड़ी हेल्पलाइन को अप्रैल में सेना की गतिविधियों के बारे में जानकारी मांगने वाले कई संदिग्ध कॉल मिलने लगे। सेना ने बेंगलुरु में कॉल का पता लगाया, और शहर की पुलिस से संपर्क किया। आतंकवाद निरोधी प्रकोष्ठ (एटीसी) द्वारा 7 जून को की गई एक संयुक्त छापेमारी में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक हवाला संचालक को तटीय कर्नाटक के भटकल से गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण और सरकारी खजाने को अवैध रूप से एक टेलीफोन एक्सचेंज बनाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। इस बीच, सेना की खुफिया और कानून प्रवर्तन प्रेस नोट में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर देश की सुरक्षा को बाधित करने का भी आरोप लगाया गया है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

बेंगलुरु में ‘OG’ की स्क्रीनिंग पर बवाल! पवन कल्याण के फैंस पर FIR, पुलिस ने मंच और डीजे किया जब्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । तेलुगु फिल्मों के मेगास्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘OG They Call Him OG’...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵