back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माफी न मांगने पर गोली मारी, आरोपी हुआ फरार

नई दिल्ली, 21 जून (हि.स.)। पुरानी रंजिश को लेकर माफी न मांगने पर गोली मारने का मामला सामने आया है। उत्तर पश्चिमी जिले के भारत नगर इलाके में बीती रात एक युवक को इसलिए गोली मर दी गई, क्योंकि उसने माफी नही मांगी थी। वारदात के बाद आरोपित अपने साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी कर पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस को मौके पर से कारतूस का खोल भी बरामद हुआ है। वारदात के बाद युवक का परिवार काफी दहशत में है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अमन के रूप में हुई है। अमन परिवार के साथ संगम पार्क राणा प्रताप बाग इलाके में रहता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात करीब पौने नौ बजे भारत नगर स्थित इस्लाम खां पार्क में युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर काफी दूरी तक खून पड़ा हुआ था। वही पर एक कारतूस का खोल भी पड़ा था। पुलिस को पता चला कि थाने में तैनात कांस्टेबल विनोद इलाके में गश्त कर रहा था। जिसने अमन को देखकर उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती करवाया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने अमन की हालत स्थिर बताई। अमन के कंधे पर गोली लगी थी। अमन से पूछताछ करने पर पता चला कि करीब आठ महीने पहले नन्द नगरी में हुई एक पार्टी में शराब पीने को लेकर संजय नाम के युवक से झगड़ा हुआ था। संजय तभी से उसके पीछे पड़ा था। संजय उससे माफी सब के आगे मंगवाना चाहता था, लेकिन वह उसको हमेशा टालता रहता था। पांच दिन पहले अंडरपास के पास भी संजय मिला था। उसको बोला था कि बाद में बात करूंगा। रविवार को जब वह दोस्तों के साथ पार्क में घूम रहा था। संजय अपने दोस्त पम्मी के साथ आया। संजय ने उसे बुलाया जब उसके पास गया। संजय ने पिस्तौल निकल ली। उसने कहा आज तुझे बताता हूं। तभी वह जान बचाने के लिए भागने लगा। पम्मी ने उसका हाथ पकड़ लिया। संजय ने उसे गोली मार दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके साथी भी मौके पर पहुंच गए थे। जबकी संजय साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली के मंगोलपुरी N ब्लॉक पार्क में खौफनाक वारदात: युवक की चाकू मारकर की हत्या, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक युवक की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना इलाके में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...