back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आग लगाकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को मिली आजीवन कारावास

अशोकनगर, 24 मार्च (हि.स.)। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश एमके चौहान की अदालत ने पति के साथ गांव न जाने पर पत्नि पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर मारने के आरोप में बुधवार को आरोपित पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह जानकारी देत हुए मीडिया सेल प्रभारी सुदीप शर्मा ने बताया कि 17 अप्रैल 2018 में मृतक फरियादिया ने जिला अस्पताल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने मायके में घर पर अकेली थी, इसी दौरान पति लक्ष्मण आदिवासी घर आया और घर सिजावट गांव चलने को कहा, जब उसने कहा कि मम्मी-पापा के आने के बाद पूछकर चलेगी। इतने में पति ने गुस्सा होकर थप्पड़ मारे और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद फरियादिया द्वारा पूरी घटना से अपने माता-पिता को बताई, जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। बाद में आग लगने के कारण फरियादिया की मृत्यु हो जाने से देहात पुलिस द्वारा हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था जिसको लेकर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपित पति को आजीवन कारावास की सजा के साथ दो हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵