back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, April 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रेम विवाह करने वाली युवती के साथ बर्बरता करता था पति, पुलिस ने मुक्त कराया

राजस्थान के एक आयपीएस अधिकारी के फोन के बाद पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज उज्जैन,22 फरवरी (हि.स.)। प्रेम विवाह के एक मामले में नीलगंगा थाना पुलिस ने पीडि़त युवती को उसके ससुरालवालों के कब्जे से मुक्त कराया। घटना के वक्त क्षेत्र के लोगों ने हंंगामा किया। इधर युवती ने अपने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। इस मामले में राजस्थान के एक आयपीएस अधिकारी का नाम सामने आया है,जोकि पीडि़ता के रिश्तेदार हैं। उनका फोन आने के बाद नीलगंगा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। शादी के बाद बर्बरता पर उतर आया पति शांति नगर निवासी 22 वर्षीय युवती ने एक बीयर बार में काम करनेवाले युवक से प्रेम के चलते दो माह पूर्व विवाह कर लिया। विवाह के बाद युवती के अनुसार उसका पति हितेश जोकि उसी के मोहल्ले में रहता है,ने मारपीट चालू कर दी। आर्य समाज से विवाहित युवती ने बताया कि उसके पति ने उसके प्रायवेट पार्ट्स तक जला दिए। मारपीट भी करता था। उसके ससुरालवाले भी उससे मारपीट करते थे। जब उसकी मां का फोन आया तो उसने आपबीती सुनाई। इस पर परिवारजनों ने राजस्थान में पदस्थ रिश्तेदार जोकि आयपीएस हैं,को सारी बात बताई। वहां से नीलगंगा थाने पर फोन आया तो युवती को पुलिस ने ससुरालवालों के कब्जे से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ललित

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵