husband-stabbed-wife-in-broad-daylight-on-suspicion
husband-stabbed-wife-in-broad-daylight-on-suspicion

पति ने शक होने पर पत्नी को बाजार में दिनदहाड़े मारा चाकू

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (हि.स.)। रोहिणी जिले के विजय विहार इलाके में एक पति ने शक होने पर अपनी पत्नी को बाजार में दिनदहाड़े चाकू से कई बार वार कर मार डाला। पुलिस ने आरोपित पति को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपित की पहचान हरीश मेहता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। डीसीपी प्रणव तयाल ने बताया कि पुलिस को विजय विहार इलाके में एक महिला को चाकू मारने की जानकारी मिली । विजय विहार थाने में तैनात राकेश और मनोज इलाके में गश्त कर रहे थे सूचना मिलने के बाद बाद तुरंत वह मौके पर पहुंचे। उस समय आरोपित हरीश अपनी पत्नी को सड़क पर गिराकर एक के बाद एक चाकू मार रहा था। जिसको मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने शव को तुरंत संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। आरोपित से पूछताछ में उसका नाम हरीश पता चला। जिससे मौके पर ही पूछताछ करने के बाद उसके परिवार को वारदात की जानकारी दी। आरोपित से पूछताछ करने के बाद महिला की पहचान नीलू के रूप में हुई, जो अपने परिवार के साथ बुध विहार इलाके में रहती थी। नीलू से आरोपित की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। नीलू सफदरजंग अस्पताल में नौकरी करती थी। नीलू की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसका तलाक हो गया था। आरोपित नीलू की नौकरी से खुश नहीं था। वह उसको बोलता था कि वह नौकरी छोड़कर केवल घर को ही संभाले,लेकिन नीलू नौकरी करना चाहती थी। दोनों में इसी बात को लेकर कई बार झगड़ा भी हो गया था। जिसके कारण नीलू अपने मायके बुध विहार में रहने लगी थी। आरोपित को लगने लगा था कि नीलू नौकरी नहीं छोड़ना चाहती है। उसके किसी के साथ अवैध संबंध होगें। इसी शक को लेकर वह परेशान रहने लगा था। नीलू को सबक सीखाने के लिए उसने चाकू का इंतजाम किया। नीलू को इलाके में देखकर आरोपित ने रोका,कहासूनी के बीच उसको सड़क पर गिराकर चाकू से अनगिनत बार पेट व छाती पर वार किये। जब वह मर गई। उसके बाद भी वह उसपर चाकू से वार करता गया था। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in