back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हुबली हिंसा : 154 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई

हुबली, 2 मई (आईएएनएस)। अभियोजन पक्ष की दलीलों को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक के हुबली के चौथे जेएमएफसी कोर्ट ने हुबली हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 154 लोगों की न्यायिक हिरासत 13 मई तक बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने के बाद हुबली में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। इस सिलसिले में एआईएमआईएम के कॉर्पोरेटर सहित 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच द्वितीय पीयूसी (कक्षा 12) की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। गिरफ्तार लोगों में 103 लोगों को कलबुर्गी जेल, 17 को बेल्लारी और 10 को मैसूरी जेल में रखा गया है। अन्य धारवाड़ और हुबली उप-जेलों में बंद हैं। 20 लोगों ने जमानत याचिकाएं दाखिल की हैं और पुलिस उन पर आपत्ति दर्ज करा रही है। बड़े पैमाने पर हिंसा के बाद 16 अप्रैल को हुबली में कर्फ्यू लगा दिया गया था। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि थाने पर साजिश और योजनाबद्ध हमले को बहुत गंभीरता से लिया गया है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे संगठनों और व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। ओल्ड हुबली थाने के पास हजारों की संख्या में जमा हुई हिंसक भीड़ ने सार्वजनिक और पुलिस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵