नई दिल्ली, रफ्तार न्यज। कोलकाता के आर.जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के मामले में आरोपी संजय रॉय को लेकर पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि संजय रॉय ने 4 शादियां की थीं, लेकिन उसकी तीन पत्नियां उसके अत्याचारों से परेशान होकर उसे छोड़ चुकी थीं। उसने सिर्फ पत्नियों को ही नहीं, बल्कि अपनी मां और बहन के साथ भी हिंसा की।
अपराधी अपनी पत्नी के साथ करता था मारपीट
पुलिस सूत्रों के अनुसार, संजय की सास ने उसके खिलाफ कालीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगाया था। पूछताछ के दौरान संजय ने कबूल किया कि उसने अपनी मां और बहन के साथ भी हिंसक घटनाएं की थीं। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, तो वह बहुत अकड़ में था और उसने पुलिस से कहा, “मुझे फांसी दे दीजिए।”
अपराघी को कैसे पकड़ा गया?
कोलकाता के सरकारी R.G Kar अस्पताल के सेमिनार हॉल में शुक्रवार सुबह एक पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी, जिसपर अत्याचार के निशान थे। पुलिस ने मामले में संजय रॉय को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया। उस पर रेप और मर्डर का केस दर्ज किया गया है।
संजय रॉय अस्पताल की पुलिस चौकी पर तैनात था और अस्पताल के सभी विभागों में उसका आना-जाना था। घटना वाले दिन के CCTV फुटेज में वह सुबह 3 बजे अस्पताल में घुसता और काफी देर बाद बाहर निकलता दिखा। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उससे डेटा निकालने की तैयारी कर रही है।
अपराधी को अश्लील फिल्में देखने की आदत थी
इस मामले में अस्पताल के अन्य डॉक्टरों और 5 पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस ने बताया कि संजय को अश्लील फिल्में देखने की आदत थी और उसे महिलाओं के आसपास मंडराने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। उसके मोबाइल पर पोर्नोग्राफी की सामग्री बहुत परेशान करने वाली और हिंसक थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसी चीजें देखना बेहद अस्वाभाविक है, और हम उसके मानसिक स्थिति के बारे में सोच रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in





