back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु में होम्योपैथी डॉक्टर ने की आत्महत्या, परिवार ने अधिकारी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

चेन्नई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के थेनी में एक होम्योपैथी चिकित्सक 50 वर्षीय डॉ. श्रीनिवासन ने आत्महत्या कर ली और उनके परिवार ने आरोप लगाया कि संयुक्त स्वास्थ्य सेवा निदेशक ने उन्हें रिश्वत के पैसे के लिए प्रताड़ित किया। परिवार ने बताया कि डॉक्टर श्रीनिवासन से हर महीने 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे तमिलनाडु के संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा डॉ. लक्ष्मणन द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद शनिवार को डॉक्टर ने यह कदम उठाया। मृतक डॉक्टर श्रीनिवासन की पत्नी शांति द्वारा दायर शिकायत में संयुक्त स्वास्थ्य सेवा निदेशक ने धमकी दी थी कि उनके पति द्वारा संचालित थेनी जिले के पेरियाकुलम के लक्ष्मीपुरम में क्लीनिक, इलेक्ट्रो को हर महीने 20 हजार रुपये की राशि का भुगतान नहीं करने पर बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने शिकायत की कि संयुक्त निदेशक नियमित रूप से उनके पति को यह कहकर धमकाते थे कि होम्योपैथी क्लीनिक में एलोपैथी दवाएं दी जाती हैं और अगर उन्हें नियमित रूप से रिश्वत नहीं दी गई तो वह क्लीनिक को सील कर देंगे। शिकायत में शांति ने कहा कि उनके पति को मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ से आदेश मिला था कि वह तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के नियमों और विनियमों के अनुसार क्लीनिक चला रहे हैं। डॉ. श्रीनिवासन की पत्नी के अनुसार, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ कानूनी नोटिस भी दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद भी संयुक्त स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. लक्ष्मणन ने व्यक्तिगत रूप से उनके पति से मुलाकात की थी और उन्हें धमकी दी कि वह क्लीनिक को सील कर देंगे। उन्होंने कहा, मृतक डॉक्टर की पत्नी ने यह भी कहा कि उनकेपति ने उन्हें बताया था कि स्वास्थ्य संयुक्त निदेशक उनके क्लीनिक को सील करने की प्रक्रिया में है और वह असहाय है और आत्महत्या कर लेंगे। यह 19 नवंबर को बताया था। डॉ. श्रीनिवासन को बाद में 20 नवंबर को अपने क्लीनिक में मृत पाए गए और थेनी जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और शव लेने से इनकार करते हुए धरना दिया। बाद में पुलिस ने कहा कि संयुक्त स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. लक्ष्मणन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि डॉ. श्रीनिवास का अंतिम संस्कार रविवार को हुआ और उनकी पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर उनकी मौत के कारणों की जांच शुरू हो गई है। –आईएएनएल एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...