home-guard-fired-two-bullets-at-wife-in-laws-woman-survived
home-guard-fired-two-bullets-at-wife-in-laws-woman-survived

होम गार्ड ने ससुराल में पत्नी पर चलाई दो गोलियां, महिला बालबाल बची

नई दिल्ली, 13 मई (हि.स.)। बाहरी दिल्ली के निहाल विहार थाना क्षेत्र में एक होम गार्ड ने अपनी ससुराल में जाकर पत्नी पर दो गोलियां चला दीं। इस घटना में महिला बालबाल बच गई। वहीं, गनीमत यह रही कि इस दौरान गोली किसी अन्य को नहीं लगी। आरोपित ने लाइसेंसी रिवाल्वर से घटना को अंजाम दिया था। इसकी सूचना गुरूवार सुबह करीब 8.26 बजे पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित होम गार्ड 30 साल के बिजेंद्र लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने रिवाल्वर और तीन कारतूस बरामद कर लिये हैं। शुरूआती छानबीन के आधार पर पुलिस को पता चला है कि बिजेंद्र शराब पीने का आदी है। इसको लेकर अकसर उसकी पत्नी नीलम से कहासुनी और लड़ाई होती रही थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बाहरी जिले के डीसीपी परविंदर सिंह ने बताया कि होम गार्ड बिजेंद्र लाकड़ा अपने परिवार के साथ रणहौला थाना क्षेत्र में रहता है। वह इन दिनों सदर बाजार दफ्तर में काम करता है। वह देर रात शराब के नशे में घर लौटा था। इस दौरान वह पूरी तरह से धुत था। पत्नी नीलम ने जब इसका विरोध किया तो उसने नीलम और अपनी मां के साथ मारपीट की और धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। नीलम ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो चुका था। वहीं, घटना के बाद नीलम निहाल विहार थाना क्षेत्र में स्थित कुंवर सिंह नगर में अपने मायके चली आई। इसी बीच, निहाल विहार थाना पुलिस को 7ः30 बजे सूचना मिली कि बिजेंद्र ने अपनी ससुराल में पत्नी के साथ लड़ाई करने के दौरान जान से मरने की नियत से दो गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होम गार्ड बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने रिवाल्वर और कारतूस जब्त कर लिए। गोली के निशान दीवार पर मिले। पूछताछ में पता चला कि साल 2014 में उन दोनों की शादी हुई थी, लेकिन शराब पीने की वजह से दोनों में अकसर लड़ाई होती थी। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in