holi-shot-fired-one-dead
holi-shot-fired-one-dead

होली के हुड़दंग में चली गोली, एक की मौत

डेहरी आन सोन, 29 मार्च (हि.स.)। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जिगना गांव में होली के हुड़दंग में सोमवार दोपहर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसी बीच दोनों पक्षों में चली गोली में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी आशीष भारती ने बताया कि गोली लगने से जिगना निवासी सत्येंद्र यादव (50 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। घटना के बाद दिनारा एवं भानस पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। बिक्रमगंज के एसडीपीओ राजकुमार एवं अंचल निरीक्षक सुबोध कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग होली के मौके पर आपस में मिलजुल कर मछली बना रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में गोली भी चली, जिसमें सत्येंद्र यादव की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि कुछ लोग जख्मी हो गए। एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी भी जिगना में कैंप कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in