back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद पहुंचा हिजाब विवाद : कॉलेज ने छात्राओं से यूनिफार्म पहनने को कहा

गाजियाबाद, 3 मई (आईएएनएस)। गाजियाबाद के एक कॉलेज में हिजाब पहनकर प्रदर्शन कर रही कुछ छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो मोदी नगर के गिन्नी देवी कॉलेज का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कॉलेज परिसर में टैबलेट बांटे जा रहे थे। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें हिजाब में टैबलेट लेने नहीं दिया गया। इसके बाद वे कॉलेज परिसर से बाहर आ गए और विरोध-प्रदर्शन कर सड़क पर हंगामा कर दिया। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की है और छात्राओं को शांत कराया गया और घर वापस भेज दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि छात्राएं कॉलेज के बाहर जो कर रही थीं, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। कॉलेज प्रशासन ने कहा, हम कॉलेज परिसर में टैबलेट वितरित कर रहे थे। लगभग 69 टैबलेट वितरित किए जाने थे। कुछ छात्राओं ने यूनिफार्म नहीं पहने थे। उन्हें ड्रेस कोड का पालन करने के लिए कहा गया था जिससे वे नाराज हो गईं। हम चाहते हैं कि वे कॉलेज के अंदर यूनिफार्म पहनें, वे परिसर के बाहर क्या कर रही हैं, यह हमारी चिंता का विषय नहीं है। –आईएएनएस आरएचए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵