back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पलामू में हाई वोल्टेज बिजली तार टूट कर गिरा, तीन की मौत

रांची, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी गांव में 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन बिजली तार टूटकर गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसा मंगलवार दोपहर का है। मृतकों में लहर बंजारी गांव के नवाडीह टोला निवासी 55 वर्षीय सुरेश चौधरी, 42 वर्षीय बुटन चौधरी, 24 वर्षीय कुश्वर चौधरी हैं। बताया गया कि गांव में कुछ लोग एक सार्वजनिक चबूतरा पर बैठे हुए थे। इसी बीच तेज हवा चलने से 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार टूटकर गिरा। तार गिरने के बाद तत्काल इसकी सूचना मोहम्मदगंज विद्युत सब स्टेशन को दी गयी, लेकिन जबतक बिजली काटी जाती, तब तक तीन लोगों की मौत हो गयी थी। ग्रामीण इस हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने घटना के विरोध में उंटारी-मंझीआव पथ को घंटो जाम किए रखा। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵