back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में हाई-प्रोफाइल वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की आईजीआई एयरपोर्ट विंग ने एक हाई-प्रोफाइल वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया है और एक लड़की और सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) संजय त्यागी ने कहा कि आरोपियों की पहचान रियाश सिद्दीकी और नवीन के रूप में हुई है। लड़की का नाम छुपाया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अनैतिक व्यापार अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि 21 मार्च को एक व्यक्ति आईजीआई थाने में आया और उन्हें रैकेट की जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने जानकारी हासिल की और पता चला कि ये रैकेट एरोसिटी क्षेत्र के आसपास के होटलों में संचालित किया जा रहा था। हमने सही समय पर छापेमारी करने के लिए एक टीम बनाई। डीसीपी ने बताया कि छापेमारी करने वाली टीम एयरोसिटी इलाके में पहुंची और एक गुप्त मुखबिर के जरिए दलाल नवीन से संपर्क किया गया। एक होटल में एक कमरा बुक किया गया था। इसके बाद लड़की होटल के कमरे में पहुंची और ग्राहक से एडवांस पैसे ले लिए। ग्राहक के निर्देश पर छापेमारी करने वाली टीम होटल के कमरे में दाखिल हुई और महिला पुलिस की मदद से लड़की को पकड़ लिया गया। युवती को छोड़ने आए नवीन को होटल के बाहर से पकड़ा गया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। पूछताछ के बाद पुलिस रियाश सिद्दीकी को गिरफ्तार करने में सफल रही। जांच से पता चला है कि आरोपी व्यक्ति वेश्यावृत्ति रैकेट संचालित कर रहे थे और उन्होंने गुरुग्राम के सेक्टर 45 में एक होटल लीज पर लिया था और अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ दिल्ली और एनसीआर में वेश्यावृत्ति का एक संगठित रैकेट चला रहे थे। छापेमारी शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...