hemp-planter-arrested
hemp-planter-arrested

गांजा के पौधों की खेती करने वाला गिरफ्तार

जयपुर, 07 मई(हि.स.)। हरमाड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधों की खेती करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपित के पास से 78 गांजे के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि हरमाडा थाना पुलिस को मुखिबर से सूचना मिली थी कि थाना इलाके में स्थित तपस्वी आश्रम चौप के परिसर में 40-50 गांजे के पौधे उखड़े हुए पड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस तपस्वी आश्रम चौंप पहुंची वहां आरोपित बसंत कुमार शर्मा मौजूद मिला। जिसने गांजा पीने के लिए आश्रम में गांजे के पौधे को लगाना बताया। पुलिस ने अवैध गांजे के 78 पौधे (कुल वजन 24 किलो 400 ग्राम) जब्त कर चॉवरिया बड की ढाणी, सांगानेर निवासी बसंत कुमार शर्मा (60) को गिरफ्तार किया हैं। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in