back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद में भारी बारिश, फंसे लोगों को बचाने के लिए नाव के साथ रेस्क्यू टीम हुई रवाना

हैदराबाद, 4 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद में बुधवार की सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। ऐसे में कुछ हिस्सों में फंसे लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने नाव के साथ रेस्क्यू टीम रवाना किया है। अधिकारियों ने कहा कि बादल फटने से भारी बारिश हुई। जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर के कई हिस्सों में यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। हैदराबाद के बशीरबाग, खैरताबाद, लकड़ी का पुल, सिकंदराबाद, कुकटपल्ली, मलकपेट, अलवाल और उप्पल समेत कई इलाकों में प्रमुख सड़कों पर जलजमाव से ट्रैफिक की परेशानी खड़ी हो गई। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (जीएचएमसी) की आपदा प्रतिक्रिया बल (डीआरएफ) की टीमें नावों के साथ प्रभावित इलाकों में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए निकली। आपदा प्रबंधन के निदेशक ने ट्वीट किया, डीआरएफ की टीमें जलजमाव, पेड़ गिरने और अचानक बादल फटने के कारण आई मुसीबत में नागरिकों की मदद कर रही है। राज्य द्वारा संचालित तेलंगाना स्टेट डेवलपमेंट प्लानिंग सोसाइटी (टीएसडीपीएस) ने हैदराबाद और आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में 6.8 सेमी से 11.1 सेमी बारिश दर्ज की। हैदराबाद के मारेदपल्ली और मुशीराबाद में 8.68 और 7.73 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। नलगोंडा, मेडचल मलकानगिरी, यादाद्री भुवनागिरी, सिद्दीपेट, पेद्दापल्ली, जगतियाल और अन्य जिलों में भी तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई। बेमौसम बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत तो दी लेकिन किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। खरीद के लिए केंद्रों के पास रखा गया धान रात भर और सुबह की बारिश के कारण बर्बाद हो गया। किसानों ने कहा कि वे अधिकारियों से अपनी उपज की खरीद की मांग करते है और सरकार से अपील करते है कि उनके नुकसान की भरपाई करी जाएं। –आईएएनएस पीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...