back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के कटिहार में चौथी क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

पटना, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। कटिहार पुलिस ने कक्षा चार की 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय के एक प्रधानाध्यापक (प्रधानाचार्य) को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा कक्षा के अंदर गाल पर काटने के बाद लड़की चीख पड़ी। सीमापुर गांव स्थित पिपरी बहियारपुर प्राथमिक विद्यालय के अंदर लड़की की चीख पुकार सुनकर कुछ स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को दबोच लिया और डंडों से उनके साथ मारपीट की। बरारी पुलिस के मौके पर पहुंचने तक उन्होंने प्रिंसिपल को स्कूल के एक कमरे के अंदर बंद कर दिया। सोशल मीडिया पर प्राचार्य के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। गुस्साए ग्रामीण प्रिंसिपल के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जब पुलिसकर्मी उन्हें पुलिस वैन में ले जा रहे थे। बरारी पुलिस थाने के एक जांच अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, हमने पीड़िता का बयान लिया है और कटिहार सदर अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण भी किया है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵