back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रीवा में मजदूरी मांगने पर हाथ काटा, 3 अरोपी गिरफ्तार

रीवा, 21 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मजदूर के साथ उसके मालिक ने इसलिए बर्बरता की, क्योकि उसने मजदूरी मांग ली थ्ीा। पीड़ित मजदूर का तलवार से हाथ काट दिया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सिरमौर थाना क्षेत्र के डोलमउ गांव में गणेश मिश्रा के यहां अशोक साकेत मजदूरी करता था। मजदूरी को लेकर गणेश और अशोक में विवाद था। शनिवार को अशोक ने अपने अन्य साथी के साथ मामले केा सुलझाने की कोशिश की। साथ ही देानों ने जब मजदूरी के पैसे मांगे तो गणेश ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसके हाथ पर कथित तौर पर तलवार से प्रहार किया, जिससे उसका हाथ कट गया। इतना ही नहीं कटा हुआ हाथ भी छिपा दिया था,जिसे बाद में पुलिस ने खोज निकाला और पीड़ित को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि पीड़ित का हाथ कटने से बहुत ज्यादा रक्त बह गया है और उसकी हालत गंभीर है, मगर चिकित्सकों ने उसके हाथ को सर्जरी कर जोड़ दिया हैं। रीवा के पुलिस अधीक्षक तवनीत भसीन ने रविवार केा आईएएनएस केा बताया कि , यह घटना शनिवार की है और पुलिस ने तीन से चार घंटे के भीतर ही इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ हमले में प्रयुक्त तलवार को भी बरामद कर लिया है। भसीन ने बताया है कि इस मामले के प्रमुख आरोपी और उसके चचेरे भाईयों केा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...