back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम : इफको चौक फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, ट्रैफिक किया गया डायवर्ट

गुरुग्राम, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर एक समानांतर इफको चौक फ्लाईओवर को यातायात के लिए (दिल्ली से गुरुग्राम की ओर) बंद कर दिया गया है, क्योंकि इसके ठीक नीचे चल रही सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी रिटेनिंग वॉल का एक हिस्सा गिर गया। यह घटना रविवार को हुई। घटना के तुरंत बाद गुरुग्राम पुलिस ने किसी भी घटना से बचने के लिए बैरिकेड्स लगाकर फ्लाईओवर को बंद कर दिया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गुरुग्राम पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यातायात आवाजाही के लिए फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया है। यातायात कर्मी यातायात प्रबंधन के लिए मौके पर हैं। गुरुग्राम पुलिस को भी मौके पर ही लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए तैनात किया गया है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵