back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम : निर्माण स्थल पर मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत

गुरुग्राम, 30 मार्च (आईएएनएस)। गुरुग्राम के सेक्टर-85 में एक निर्माण स्थल पर काम करने वाले 22 वर्षीय मजदूर की मंगलवार को मिट्टी में दब जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले गजेंद्र पाल के रूप में हुई है। इस घटना के वक्त पाल अन्य मजदूरों के साथ बेसमेंट में खुदाई कर रहा था। वहां एक राजनीतिक नेता द्वारा एक निर्माण परियोजना की जा रही थी। खेरकी दौला पुलिस थाने के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने आईएएनएस को बताया, उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और अगर निर्माण कार्य में कोई लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बीच पुलिस ने एहतियात के तौर पर बगल के एक निर्माणाधीन इमारत को खाली करा दिया है। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...