back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम : पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व सरपंच के परिवार पर हमला, छह को मारी गोली

गुरुग्राम, 5 नवंबर (आईएएनएस)। गुरुग्राम जिले के कासन गांव के एक पूर्व सरपंच के दो बच्चों सहित परिवार के छह सदस्यों पर एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह ने कथित रूप से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सभी को गोली मारी गई थी, जिसमें से एक की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पूर्व सरपंच गोपाल के परिवार के सदस्यों पर कथित हमला गुरुवार की शाम करीब 8:26 बजे हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस अपराध के पीछे का कारण पुरानी रंजिश हो सकती है लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही सही कारण का पता चलेगा। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में एक 18 वर्षीय युवक के चेहरे पर गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा, सभी घायलों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों का आधिकारिक बयान मिलने के बाद घटना के पीछे का मकसद स्पष्ट हो जाएगा। यह एक पुरानी रंजिश का परिणाम था या नहीं, यह विस्तृत जांच के बाद स्पष्ट होगा। सुरक्षा के लिहाज से गुरुग्राम की कई अपराध इकाइयों को घटना स्थल पर तैनात किया गया है। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵