back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मध्य नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 10 लोगों की हत्या की

लागोस, 16 मार्च (आईएएनएस)। देश के केंद्रीय राज्य नाइजर में बंदूकधारियों ने एक पुलिस थाने और एक स्थानीय सरकार के मुख्यालय पर हमला किया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। ये जानकारी नाइजीरिया की पुलिस ने दी। सोमवार को नाइजर के पुलिस प्रमुख बाला कुरियास ने मंगलवार को मिन्ना में संवाददाताओं से कहा कि बंदूकधारियों ने मगमा पुलिस थाने पर हमला करते हुए 3 अधिकारियों की हत्या कर दी और बाद में स्थानीय सरकार के मुख्यालय पर हमला करते हुए 3 पुलिस अधिकारियों और 4 कर्मियों की हत्या कर दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों को ट्रैक करने के लिए पुलिस सामरिक दस्ते और सैन्य कर्मियों की एक टुकड़ी को इलाके में तैनात किया गया। उन्होंने कहा, हम राज्य के निवासियों से क्षेत्र में तैनात सुरक्षाकर्मियों की विश्वसनीय जानकारी के साथ मदद करने की अपील करते हैं जिससे अपराधियों को पकड़ने में मदद मिल सके। हाल के महीनों में नाइजीरिया के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में सशस्त्र हमले एक प्राथमिक सुरक्षा खतरा रहे हैं, जिससे कई मौतें और अपहरण हुए हैं। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵