got-raped-by-falling-in-love-trap-got-divorced-from-husband
got-raped-by-falling-in-love-trap-got-divorced-from-husband

प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, पति से दिलवाया तलाक

उज्जैन,20 जून (हि.स.)। एक विवाहिता महिला को एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो/फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस धमकी के साथ दबाव बनाकर उसने उसका उसके पति से तलाक करवा दिया। इसके बाद उसके साथ शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने विवाह का कहा तो मारपीट कर घर से भगा दिया। युवती ने पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवा दिया है। चिमनगंज मण्डी थाना पुलिस के अनुसार तिरूपति एवेन्यू निवासी 24 वर्षीय महिला का चार वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। ससुराल के समीप रहनेवाले अनूप पिता निर्मल साहू से उसका परिचय हुआ। अनूप ने विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाया और दबाव बनाया कि वह अपने पति को तलाक दे दे। भावना में बहाया कि वह ऐसा नहीं करेगी तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस बीच दिसंबर-2019 में उसने विवाहिता को पंवासा स्थित मल्टी में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसके अश्लील फोटो/वीडियो बना लिए। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पति से तलाक करवा दिया। महिला ने कुछ माह बाद अपने पति को तलाक दे दिया। अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ वह अनूप के साथ रहने लगी। अनूप इस दौरान लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और अश्लील वीडियो बनाता रहा। शादी करने का कहने पर टालता रहा। इस बीच विवाहिता के अनुसार उसने एक लड़की से फेसबुक पर चेट करते हुए उसे पकड़ लिया। इस पर विवाद हुआ। अनूप ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। इस पर वह थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हिंदुस्थान समाचार/ललित ज्वेल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in