back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में कोचिंग से लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या

हाजीपुर, 12 मई (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार को कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रसूलपुर मधौल पंचायत के सुनील कुमार सिंह की 17 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी कोचिंग से अपने घर साइकिल से लौट रही थी, इसी बीच चकफतेह गांव के पास एक बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने नीतू पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल नीतू वहीं पर गिर गई। इधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए लेकिन तब तक बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से नीतू को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही महुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर महुआ के गांधी चौक को जान कर दिया, जिससे हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर पथ पर आवागमन ठप हो गया है। पुलिस के अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵