श्रीनगर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार को एक लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खाने के बाद कंगन तहसील के गनीवां क्षेत्र की 17 वर्षीय एक लड़की को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल कंगन में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने कहा कि उसे श्रीनगर शहर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) सौरा में रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि लड़की ने यह कदम क्यों उठाया। –आईएएनएस एचके/एएनएम




