back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में गैस टैंकर ने ट्रक को मारी टक्कर, 4 की मौत

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में शनिवार प्रात: तेज रफ्तार गैस टैंकर की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रायचूर निवासी हुलुगप्पा, रोना निवासी शरणप्पा, विजयपुरा निवासी संजय और कुश्तगी निवासी मंजूनाथ के रूप में हुई है। घटना चित्रदुर्ग जिले के डोड्डासिद्दववनहल्ली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 40 पर हुई। मृतक प्याज की बोरियों से लदे ट्रक में गडग जिले के रोना कस्बे से बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। मामले की जांच कर रही चित्रदुर्ग ग्रामीण पुलिस के मुताबिक गैस टैंकर चालक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी थी। एक व्यक्ति गाड़ी का टायर बदल रहा था। जबकि दूसरा बारिश के समय छाता लिए हुए था। अन्य दो उसकी मदद कर रहे थे। गैस टैंकर की चपेट में आने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को अंदेशा है कि धुंध और बारिश के कारण गैस टैंकर का चालक बाइपास रोड के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाया। गनीमत रही कि घटना में गैस टैंकर में आग नहीं लगी जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस आगे की जांच कर रही है। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵