back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक मछली कारखाने में हुआ गैस रिसाव, 3 मजदूरों की मौत

मंगलुरु, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मेंगलुरु में एक मछली कारखाने में जहरीली गैस के रिसाव के बाद पश्चिम बंगाल के तीन मजदूरों की मौत हो गई और आठ से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार देर रात की है। मृतकों की पहचान समीरुल्ला इस्लाम, उमर फारूक और निजामुद्दीन साज के रूप में हुई है। अजान अली, करीब उल्ला, आफताल, मिराजुल इस्लाम और सराफत अली और अन्य की हालत नाजुक है। बीमार हुए मजदूरों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मछली कारखाना मंगलुरु में बाजपे पुलिस स्टेशन की सीमा में विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में स्थित है। घटना मछली के कचरे को संसाधित करने और टैंक की सफाई के दौरान हुई। एक मजदूर सफाई के लिए टंकी में जैसे ही चढ़ा वह बेहोश हो गया। उसे बचाने की कोशिश कर रहे करीब आठ अन्य लोग भी बीमार पड़ गए और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। टैंक 20 फीट गहरा है और उसमें मछली का कचरा जमा होता है। पुलिस को आशंका है कि मछली के कचरे को प्रोसेस करने के दौरान निकली जहरीली गैस के रिसाव से यह घटना हुई है। हालांकि, सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरि राम शंकर अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और कारखाना प्रबंधन को काम रोकने का निर्देश दिया। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵