back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गैंगस्टर विकास दुबे की संपत्ति कुर्क

कानपुर, 9 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे और उनके रिश्तेदारों की 67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इन संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी की अदालत ने जारी किए हैं। कुर्क की गई 13 अचल और 10 चल संपत्तियां विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे, उनकी मां सरला दुबे और दो बेटों आकाश और शानू के नाम हैं। संपत्तियां बिकरू गांव, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में स्थित हैं। विकास दुबे और उसके साथियों ने 3 जुलाई, 2020 को आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी, जब पुलिसकर्मी कथित तौर पर एक मामले में उन्हें गिरफ्तार करने गए थे। विकास दुबे को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया और बाद में एक मुठभेड़ में मार गिराया गया और उनके पांच सहयोगियों का भी ऐसा ही हश्र हुआ। जिला प्रशासन ने बिकरू गांव में दुबे के घर पर बुलडोजर चला दिया था। पुलिस के अनुसार, एक वरिष्ठ स्तर के अधिकारी ने हाल ही में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से गैंगस्टर विकास दुबे सहित बिकरू मामले के सभी आरोपियों की सभी चल और अचल संपत्तियों का मूल्यांकन और अंकन शुरू किया था। इसी कड़ी में उनके कैशियर जयकांत बाजपेयी की 2.97 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है। इसके बाद पुलिस ने दुबे की दो गाडिय़ों, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, बिकरू गांव स्थित पुश्तैनी मकान, गांव में 12 बीघा जमीन, साकरवां की 13 बीघा जमीन और शिवली में मकान व दुकानों पर छापेमारी की। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵