नागपुर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। गढ़चिरौली जिले के धनोरा के निकट घने जंगलों में महाराष्ट्र पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ में कम से कम 10 नक्सली मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार की तड़के शुरू हुई मुठभेड़ दोपहर तक जारी रही, जिसमें कोलगुट-दानत जंगलों में कम से कम 10 नक्सली मारे गए। –आईएएनएस एकेके/एएनएम





