back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के 4 युवकों के गंगा नदी में डूबने की आशंका

भदोई, 15 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार को गंगा नदी में डूबने से चार युवकों की मौत की आशंका जताई जा रही है। पांच युवक नदी में नहाने गए थे, इस दौरान युवक नदी के गहरे पानी में चले गए। घटना गोपीगंज थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गंगा घाट की है। एक युवक को समय रहते बचा लिया गया, लेकिन चार अभी भी लापता हैं। गोताखोरों को सेवा में लगाया गया है लेकिन वे उनका पता लगाने में विफल रहे हैं। बचाव कार्य की निगरानी के लिए वरिष्ठ जिला और पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। लापता हुए चार युवकों में से तीन एक ही परिवार के हैं। इनकी पहचान प्रभात मिश्रा, विक्की मिश्रा और लकी मिश्रा के रूप में हुई है। चौथा लापता युवक उसका पड़ोसी अंकित चौबे है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵