क्राइम
देसी कट्टा के साथ चार गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 29 मई (हि.स.)। एनजेपी थाना पुलिस ने चार बदमाशों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मयनागुड़ी निवासी दीपक बर्मन, सिलीगुड़ी के अशोक नगर निवासी सौरव सरकार, राम प्रसाद व शक्तिगर निवासी प्रीतम मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात चारों बदमाश फूलबाड़ी बाजार क्षेत्र में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। जिसकी भनक एनजेपी थाना पुलिस को लग गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान कई बदमाश भागने में सफल रहे लेकिन चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गये। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस समेत कई धारदार हत्यार बरामद किये। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन