back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीएनपी के पूर्व विधायक को मिली मौत की सजा

ढाका, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) -1 ने बुधवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल मोमिन तालुकदार खोका को 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध करने के लिए मौत की सजा सुनाई है। आईसीटी-1 के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मोहम्मद शाहीनूर इस्लाम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण ने आदेश की घोषणा की है। दो अन्य सदस्य न्यायमूर्ति अबू अहमद जमादार और न्यायमूर्ति के.एम. हाफिजुल आलम हैं। 22 अप्रैल, 1971 को, तालुकदार ने पाकिस्तानी कब्जे वाले सेना के जवानों और अन्य सहयोगियों के एक सहायक बल के रूप में, बोगुरा के आदमदिघी में कलशा बाजार, राठबाड़ी और तेरपोरा के गांवों में हिंदू समुदाय और स्वतंत्रता सेनानियों पर हमला किया था। उन पर एक स्वतंत्रता सेनानी सहित कम से कम 10 लोगों की हत्या करने का आरोप है। 24-27 अक्टूबर 1971 तक तालुकदार ने पाकिस्तानी कब्जे वाले सेना के जवानों और सहयोगियों के साथ काशीमाला गांव में डकैती डाली और 16-17 घरों को लूट लिया और पांच लोगों की हत्या कर दी। 25 अक्टूबर 1971 को तालुकदार ने आदमदिघी के तलशान गांव के चार लोगों की हत्या कर दी थी। उनके खिलाफ मार्च 2011 में कायतपारा गांव के स्वतंत्रता सेनानी सुबिद अली द्वारा अपराध का मामला दर्ज कराया गया था। बाद में मामला आईसीटी को भेज दिया गया। मोमिन 2001 में बोगरा के आदमदिघी इलाके से विधायक बने और 2008 में बीएनपी से चुनाव लड़ा। लेकिन अब उन्हें आईसीटी ने मौत की सजा सुनाया है। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵