back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फुटबॉल खिलाड़ी आर्थिक बदहाली के कारण चेन स्नैचर बने : गोवा पुलिस

पणजी,15 मई (आईएएनएस)। गोवा पुलिस का कहना है कि गोवा और मुंबई के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब के लिए खेल चुके दो खिलाड़ी आर्थिक तंगी के कारण चेन स्नैचर बन गए। पुलिस ने रविवार को कहा कि दोनों आरोपियों 20 वर्षीय मोनू सीताराम सिंह और 19 साल के गौतम धापसे को गत सप्ताह गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों महाराष्ट्र के नासिक जिले के रहने वाले हैं। एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोटरसाइकिल सवार दो लोग उससे एक लाख रुपये की चेन छीन कर ले गए। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी फुटबॉल के खिलाड़ी हैं। धापसे ने महाराष्ट्र के फुटबॉल क्लब और मोनू सिंह ने गोवा के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब के लिए खेलने का दावा किया है। वे रुपये की चाह में अपराध की दुनिया में शामिल हो गए। जांच के दौरान आरोपियों ने उन्होंने पिछले महीने भी चेन स्नैचिंग की थी। अभी पुलिस यह जानने की कोशिश की रही है कि क्या उन्होंने और ऐसे कांड किए हैं। आरोपियों के पास सोने की दो चेन बरामद की गई है। –आईएएनएस एकेएस/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵