five-thousand-prize-animal-smuggler-arrested
five-thousand-prize-animal-smuggler-arrested

पांच हज़ार का ईनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार

-यूपी से बंगाल तक फैला रखा था पशु तस्करी का साम्राज्य कौशाम्बी, 24 जून (हि.स.)। करारी थाना एवं एसओजी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में बड़ी कामयाबी गुरूवार को हासिल की है। पुलिस ने पशु तस्करी के गोरखधंधे में लिप्त पांच हज़ार के ईनामिया तस्कर को गिरफ्तार किया है। पशु तस्कर के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस तफ्तीश में गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमें प्रकाश में आये है। कई मुकदमें प्रदेश के अन्य थानों में दर्ज है। अफसरों के मुताबिक गिरफ्तार पशु तस्कर का साम्राज्य यूपी से बंगाल तक फैला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अबरार हुसैन पुत्र मोहम्मद सिद्दीक निवासी अझुआ थाना सैनी को करारी पुलिस व एसओजी ने करारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अबरार हुसैन पुलिस रिकार्ड में 5 हज़ार का ईनामिया बदमाश बताया जा रहा है। पुलिस को दिए अपने बयान में अबरार ने फतेहपुर, कौशाम्बी, मिर्ज़ापुर, बनारस जिले में पशु तस्करी से जुड़े मुकद्दमे दर्ज होने की बात कबूल की है। अबरार मुख्य व्यवसाय पशुओं की खरीद फरोख्त एवं तस्करी है। जिसके लिए उसने आधा दर्जन ट्रक लगा रखा है। अरसे से तस्करी में लिप्त होने के चलते उसने यूपी से बंगाल तक जानवरों को लाने ले जाने का संम्राज्य बना लिया था। एसपी राधेश्याम ने बताया, अभियुक्त अबरार हुसैन की तलाश पुलिस को कई महीनों से थी वह पुलिस ने बच कर पशु तस्करी का गोरखधंधा संचालित कर रहा था। तफ्तीश के दौरान जनपद के सैनी, कोखराज, मंझनपुर एवं करारी थाने में चार मुकद्दमे पशु तस्करी के प्रकाश में आये हैं। इसके आलावा फतेहपुर, मिर्ज़ापुर, बनारस जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकद्दमे की जानकारी मिली है। शेष तहकीकात जारी है। जल्द ही अबरार को जेल भेजा जायेगा। गांव का प्रधान भी रहा है इनामिया तस्कर अबरार पुलिस के एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया, पुलिस अबरार हुसैन की अपराध कुंडली खगाल रही है। जांच के दौरान अबरार हुसैन का फतेहपुर के खागा थाने में 05 मुकद्दमे प्रकाश में आये। दर्ज मुकद्दमों में पुलिस मुज़हमत का केस भी शामिल है। जिसमें अबरार ने बतौर अमुरा गांव का प्रधान रहते हुए दबंगई से दरोगा की रिवाल्वर छीन ली थी। तफ्तीश में सामने आया है कि अबरार पिछली पंचायत में प्रधान था। मौजूदा त्रिस्तरीय चुनाव में उसने दोबारा किस्मत आजमाई थी, लेकिन वह चुनाव हार गया। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in