back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

बुलंदशहर, 24 मई (आईएएनएस)। बुलंदशहर मेरठ राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह बहुत ही र्ददनाक घटना हुई। एक कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार में दो बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत हो गयी। यह दुर्घटना बुलंदशहर के गुलावती इलाके में हुई। परिवार उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर जा रहा था। इस घटना पर जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, एक ही परिवार के दस सदस्य एसयूवी में यात्रा कर रहे थे। एसयूवी ने राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी। इससे दो बच्चों, एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य घायल हो गए। उनका इलाज मेरठ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जिलाधिकारी ने कहा, वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संतोष कुमार सिंह के साथ केस की निगरानी कर रहे हैं। –आईएएनएस पीटी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...