back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जौनपुर में ट्रक और कार में टक्कर पांच की मौत (लीड-1)

लखनऊ, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जलालपुर में त्रिलोचन मकड़ा बाईपास के पास मंगलवार को ब्रेजा कार और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक इसमें एक घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को जलालपुर थाने के क्षेत्र में एक कार ब्रेजा वाराणसी से जौनपुर की ओर जा रही थी। दूसरी ओर, एक ट्रक गिट्टी लादकर उल्टी दिशा से आ रहा था। तेज गति के कारण दोनों में आपस में टकरा गये। इस हादसे में पांच लोगों की मौत और एक घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर पांचों मृतकों की शिनाख्त की और परिजनों को सूचित कर दिया है। –आईएएनएस विकेटी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...