firozabad-stone-pelting-and-firing-on-two-sides-one-woman-killed-three-injured
firozabad-stone-pelting-and-firing-on-two-sides-one-woman-killed-three-injured

फिरोजाबाद: दो पक्षो में पथराव व फायरिंग, एक महिला की मौत, तीन लोग घायल

फिरोजाबाद, 17 मई (हि.स.)।थाना मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत रविवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव के साथ क्रास फायरिंग के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस संघर्ष में तीन अन्य लोग घायल हो गये। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बतायी गयी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। थाना मटसेना क्षेत्र के गांव नरगापुर की ठार में किसी बात को लेकर रविवार को देर सांय दो पक्ष आमने- सामने आ गये। दोनों पक्षों में गाली गलौच के साथ मारपीट होने लगी। इस दौरान फायरिंग होने से हड़कम्प मच गया। घटना में सुशीला (55) पत्नी फेरू सिंह, उमाशंकर पुत्र फेरू सिंह, सुग्रीव पुत्र मातादीन, बलराम पुत्र गांधी घायल हो गये। घायलों को तत्काल उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने भी जिला अस्पताल आकर घटना के बारे में पूछताछ की। चिकित्सक शैलेंद्र यादव ने बताया कि चार घायल अस्पताल लाये गये थे। जिनमें एक महिला मृत अवस्था में आयी थी। इस सम्बंध में एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मारपीट के बाद गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल तैनात है। मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नही जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in