firozabad-constable-suspended-arrested-for-misbehaving-with-friend39s-wife
firozabad-constable-suspended-arrested-for-misbehaving-with-friend39s-wife

फिरोजाबादः दोस्त की पत्नी से दुराचार का आरोपी सिपाही निलम्बित, गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 28 जून (हि.स.)। थाना खैरगढ़ की डॉयल 112 गाड़ी में तैनात एक सिपाही पर दोस्त की पत्नी से दुराचार का आरोप लगा है। पीड़िता के पति पर भी इस घटना में सहमति का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित सिपाही व उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। सोमवार को आरोपित सिपाही को निलम्बित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया थाना खैरगढ़ की डायल 112 पर तैनात सिपाही मनोज कुमार गाड़ी का चालक भी है। पीड़िता का पति और सिपाही आपस में दोस्त है। पीड़िता के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में उसका मायका है। उसका पति व सिपाही मनोज कुमार उसे मायके छोड़ने के बहाने अपने साथ कार में ले गये। आरोप है कि रास्ते मे महिला का पति एक गांव के पास उतर गया। फिर सिपाही मनोज ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के अनुसार इस पूरी घटना में उसके पति की भी सहमति थी। पीड़िता ने थाने में शिकायत की। एसएसपी ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति व सिपाही मनोज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित सिपाही मनोज को गिरफ्तार कर उसे निलम्बित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in