back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ के बाहरी इलाके में हो रही शादी में हुई फायरिंग

लखनऊ, 26 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाहरी इलाके में एक शादी में उस समय हड़कंप मच गया जब हथियारबंद बदमाश शादी स्थल पर पहुंचे और एक व्यक्ति पर गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। घटना मंगलवार शाम पारा इलाके की है। 52 साल के मोहम्मद जाकिर अली अपने परिवार के साथ पारा के पिंक सिटी इलाके में शादी में शामिल होने गए थे। जाकिर जैसे ही कार्यक्रम स्थल से बाहर निकले, हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। मेहमान दौड़कर बाहर निकले, जिससे भगदड़ मच गई। इसमें बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तीन जिंदा कारतूस और तीन गोलियां बरामद की लेकिन हमलावर भागने में सफल रहे। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जांच जारी है और शादी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जाकिर और अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: एक दूसरे को नहीं जानते थे शूटर्स, अलग-अलग समूहों ने बनाई थी हमले की योजना

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है।...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵