back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर के बाहर की फायरिंग,लाल स्याही से लिखा वेट फॉर कॉल

नई दिल्ली, 12 जून (हि.स.)। बाहरी उत्तरी जिले के बवाना इलाके में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के बाहर अधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात के बाद बदमाश मेन दरवाजे पर लाल रंग से वेट फॉर कॉल लिखकर चले गए। वारदात के बाद परिवार काफी डरा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को शनिवार सुबह बवाना कटेवडा गांव में गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। गली में कारतूस के खोले पड़े हुए थे। फायरिंग दंपत्ति के घर के दरवाजे पर की गई थी। दरवाजे के पास लाल स्याही से लिखा था, वेट फ़ॉर कॉल। पुलिस ने खोल जब्त किए। परिवार वालों ने बताया कि रात को उनकी बच्ची का जन्म दिन मनाया था। जिसके बाद सभी सो गए थे। रात करीब सवा दो बजे गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी। उनको लगा कि घर मे लगे गुब्बारे फुट गए हैं। उन्होंने इसपर कोई ध्यान नही दिया था, लेकिन सुबह जब आसपास के लोग उठे,घर के बाहर कारतूस के खोले और लाल स्याही से लिखे मैसेज को पढ़कर हैरान रह गए। जिस तरह से मैसेज लिखा गया है उससे पुलिस को लगता है कि बदमाशों ने फिरौती के लिए वारदात को अंजाम दिया होगा। जबकि परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नही है। उनके पास पहले फिरौती की कोई कॉल भी नही आई है। परिवार बाहर जाने से भी डर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: एक दूसरे को नहीं जानते थे शूटर्स, अलग-अलग समूहों ने बनाई थी हमले की योजना

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है।...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵