back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के औरंगाबाद में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर फायरिंग

पटना, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को पहले चरण के पंचायत चुनाव के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। यह घटना औरंगाबाद जिले के बसैनी गांव के बूथ संख्या 144 और 145 की है। चुनाव अधिकारियों ने दावा किया कि फायरिंग बूथों पर कब्जा करने और एक विशेष उम्मीदवार के पक्ष में फर्जी मतदान करने के लिए की गई। फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बूथ पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की। घटना के बाद कतार में लगे कई मतदाता भाग खड़े हुए। स्थिति सामान्य करने के लिए एसडीओ व एसडीपीओ फौरन गांव पहुंचे। 10 जिलों की 151 पंचायतों के लिए पहले चरण का मतदान अभी चल रहा है। ये सभी जिले औरंगाबाद, रोहतास, जमुई, अरवल, गया, कैमूर, नवादा, बांका, जहानाबाद और मुंगेर जैसे नक्सल प्रभावित जिले हैं। बिहार चुनाव आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक, ईवीएम का इस्तेमाल पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य जैसे चार पदों पर मतदान किया जा रहा है। पंच और सरपंच के मतदान के लिए मतपेटी का उपयोग किया जा रहा है। राज्य चुनाव आयोग ने 10 जिलों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। कुल 156 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵