back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस कार्यालय में लगी आग, बुझाई गई

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस कार्यालय में बुधवार शाम मामूली आग लग गई, जिसे जल्द ही बुझा दिया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, उन्हें शाम करीब साढ़े सात बजे 24, अकबर रोड पर आग लगने की घटना की सूचना मिली। दो दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया। अधिकारी ने कहा, अग्निशमन कर्मियों ने महज 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया और यहां तक कि ठंडा करने की प्रक्रिया भी तुरंत पूरी कर ली गई। अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय की छत पर जमा कुछ सूखे पत्तों में आग पकड़ ली। उन्होंने कहा, घटना में कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि यह मामूली आग थी। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories